मथुरा, मार्च 26 -- मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरुकता अभियान के चलते बुधवार को पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों ने शहर में और थाना क्षेत्रों पर महिला आरक्षियों ने बाइक-स्कूटी रैली निकाली। इसके माध्यम से महिला व छात्राओं को जागरूक किया गया। बुधवार सुबह महिला सशक्तिकरण व जागरुकता अभियान के तहत पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी स्कूटी-बाइक रैली का शुभारंभ नोडल अधिकारी व एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली पुलिस लाइन से टैंक चौराहा, एसबीआई चौराहा, डीग गेट होते हुए वापस पुलिस लाइन तक पहुंची। इस वाहन रैली में 137 महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.