लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं तथा लड़कियों में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने को लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को रैली निकाली। सीओ शिवम कुमार की अगुआई में निकली जागरूकता रैली में कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने फ्लैक्स बैनरों के जरिए महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस दौरान सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के अलावा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी बताया। रैली में तमाम महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.