उरई, अप्रैल 9 -- जालौन। संवाददाता दंपति के बीच हुए पारिवारिक विवाद का मामला कोतवाली पुलिस तक जा पहुंचा। मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया बुझाया। जिसके बाद एक परिवार बिखरने से बच गया।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी खुशबू ने पुलिस को बताया था कि लगभग छह वर्ष पूर्व उसकी शादी डकोर कोतवाली क्षेत्र निवासी सौरव के साथ हुई थी। उनके छह माह की एक बेटी भी है। महिला ने आरोप लगाया था कि पति उसके साथ मारपीट करता है। बीती छह अप्रैल को भी पति ने उसकी पिटाई की। जिससे तंग आकर वह अपने मायके चली आई। महिला की शिकायत का संज्ञान लेते मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय यति और महिला आरक्षी दीपिका ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर उन्हें समझाया बुझाया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष साथ में रहने को राजी हो गए। पति ने भविष्य में पत्नी के ...