बरेली, अप्रैल 1 -- महाराजगंज से भटककर फतेहगंज पूर्वी पहुंची महिला को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों की सुपुर्दगी की में दे दिया। मंगलवार को अज्ञात महिला भटकते हुए फतेहगंज पूर्वी पहुंच गई। बाजार में बाहरी महिला को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक आंचल राणा मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला से पूछताछ की। महिला के पास एक पर्ची मिली। पर्ची पर लिखे फोन नंबर से मिशन शक्ति टीम ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। महिला ने अपना नाम महाराजगंज निवासी गिलासो देवी बताया। मिशन शक्ति टीम ने महिला को उसके पति नक्षत्र की सुपुर्दगी में दे दिया। मिशन शक्ति टीम की लोगों ने सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.