सीतापुर, मार्च 29 -- सीतापुर। मिशन शक्ति 5.0' के द्वितीय चरण में रविवार को इमलिया सुल्तानपुर, बिसवां, महोली और सिधौली सहित समस्त थानों की पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल और 'पुलिस की पाठशाला' का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को 1090, 112, 1076 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और 'गुड टच-बैड टच' जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...