सीतापुर, मार्च 31 -- सीतापुर। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में मंगलवार को 'मिशन शक्ति फेज-05' के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व छात्राओं को 1090, 112, 1076 और 1930 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, तीन नए आपराधिक कानूनों और साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट व यूपीआई फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए। इस कार्यक्रम में स्थानीय बालिकाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...