रायबरेली, अप्रैल 3 -- बछरावां,संवाददाता। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत द्वितीय चरण अभियान मेंक्षेत्र के सैदपुर बेहटा, राजामऊ व कस्बा बछरावा में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1930, 112, 108, 102, 181, 1076 से जागरूक किया गया। इस मौके पर निरीक्षक जन्मेजय सिंह, उप निरीक्षक विकास चौधरी, महिला आरक्षी दीपमाला सिंह, महिला आरक्षी मीनाक्षी श्रीवास्तव मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...