पीलीभीत, अगस्त 4 -- पीलीभीत। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पीलीभीत पुलिस द्वारा स्थापित 16 अस्थायी मिशन शक्ति केन्द्र प्रभावी सहायता केन्द्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। सोमवार को गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए आई दो महिला श्रद्धालुओं ने सूचना दी कि उनके छोटे बच्चे भीड़ में बिछड़ गए हैं। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति केन्द्र पर तैनात महिला पुलिस और महिला थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने बच्चों का हुलिया लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान चलाया तथा अन्य ड्यूटी कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित किया। यह भी पढ़ें- महिला कांवड़ियों की मदद को बनाए 49 मिशन शक्ति केंद्र त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों बच्चों को सकुशल खोजकर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई और परिजनों के सुपु...