मेरठ, जनवरी 4 -- सरधना। अपने परिजनों से बिछड़ी एक वृद्ध महिला को थाने की मिशन शक्ति टीम ने उसके परिजनों से मिला दिया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। मिली जानकारी के अनुसार सराय मस्जिद के पास रहने वाली 90 वर्षीय हसीना पत्नी राशिद घर से निकली और रास्ता भटक गई। वह परेशान हालत में इधर-उधर भटक रही थी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को महिला हेल्पलाइन ले आई। बाद में टीम ने आधे घंटे के भीतर ही महिला के परिजनों की तलाश कर उन्हें थाने बुला लिया। इसके बाद महिला को उनके पोते अल्तमश के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने टीम का आभार जताया। मिशन शक्ति टीम में महिला उप निरीक्षक अंजो देवी, प्रतिभा सिंह, शिवा उपाध्याय, नितिन सारस्वत, आशा यादव रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.