सीतापुर, जनवरी 2 -- सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत पुलिस ने कई जगह चौपाल लगाकर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याएं घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी गयी। साथ ही मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...