अमरोहा, अप्रैल 12 -- महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत शनिवार को श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में छात्राओं को जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी अंजना चौधरी, हेड कांस्टेबल ललिता गंगवार व कांस्टेबल सर्वेश गुरुकुल पहुंचीं तथा छात्राओं को जागरूक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कोई भी समस्या होने पर पुलिस की मदद निर्भीकता से मांगे। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा व महिला अपराधों के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वूमेन पावर लाइन (1090), वूमेन हेल्पलाइन (181), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), स...