सहारनपुर, मई 23 -- सरसावा, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार को बाजार में गुम हुए 5 वर्षीय मासूम बच्चे को थाना सरसावा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने मात्र दो घंटे में तलाश कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम घांघोड़ निवासी मोहम्मद रहीश अपनी पत्नी निशो के साथ अंबाला रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आए थे। इसी दौरान उनका पुत्र मोहम्मद आहिर अचानक कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल सका। इसी बीच मिशन शक्ति टीम को बच्चा बाजार में अकेले घूमता मिला। टीम ने आसपास पूछताछ कर परिजनों की तलाश शुरू की और दो घंटे के भीतर बच्चे को उसके परिवार से मिला दिया। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा मासूम को 2 घंटे में परिजनों से मिलाया बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...