गोरखपुर, जून 5 -- हरपुर बुदहट। थाना की मिशन शक्ति टीम ने घरेलू विवाद में पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर एक परिवार को टूटने से बचा लिया। ग्राम सुरैना निवासी मनसा देवी की शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की गई। समझाने-बुझाने के बाद पति-पत्नी और दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...