बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली नोडल महिला शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जनपद में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मरक्षा के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में योगदान दे सकती हैं।कार्यक्रम का आयोजन बीएसए नवीन कुमार पाठक के नेतृत्व में तथा खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्र शेखर यादव के निर्देशन में किया गया। बीएसए ने शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.