बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में किया गया। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक, महिला कल्याण विभाग की अंजली सिंह ने छात्र-छात्राओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों तथा सुरक्षा से संबंधितनियमों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति की ओर से प्रधानाचार्य उदय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्सायन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सूरज सिंह (चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइज...