लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कुकरा क्षेत्र में बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। कस्बा मैलानी में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। अधिकारियों ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और बालिकाओं को सशक्त बनाना है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.