शामली, मार्च 28 -- शामली। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और साहस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में महिला मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ एसपी एनपी सिंह व एएसपी सुमित शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनकी सशक्त भूमिका को भी दर्शाते हैं। मैराथन में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ नारी, सशक्त नारी का संदेश दिया। दौड़ के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवी, द्वितीय स्थान सलोनी, तृतीय स्थान अनन्या, चतुर्थ पलक, पंचम सिमरन, छठा स्थान गोरी तथा सातवां स्थान मिष्टी ने प्राप्त किया। इसके अ...