शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला आरक्षियों को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में महिला आरक्षियों को ताइक्वांडो की किक, पंच, ब्लॉक और डिफेंस तकनीकों का अभ्यास कराया गया। साथ ही संभावित खतरों से बचाव, त्वरित प्रतिक्रिया और आपात स्थिति में निर्णय लेने के तरीके भी सिखाए गए। वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित डेमो के जरिए उन्हें व्यावहारिक अनुभव दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आत्मरक्षा में मानसिक मजबूती और सतर्कता भी जरूरी है। प्रशिक्षण से महिला आरक्षियों में आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.