हापुड़, अप्रैल 2 -- शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत धौलाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। ​उप निरीक्षक करिश्मा चाहर, महिला कांस्टेबल शीतल और पिंकी ने महिलाओं को संवाद के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला सहायता) की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या संदिग्ध गतिविधि होने पर बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।​थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य महिलाओं के...