मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया
हापुड़, अप्रैल 19 -- कस्बे के मुख्य बाजारों में रविवार को पुलिस ने 'मिशन शक्ति' अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा के नेतृत्व में चली इस मुहिम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान उप निरीक्षक करिश्मा चाहर और कांस्टेबल पिंकी कुमारी ने दुकानों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 जैसे नंबरों के महत्व को समझाया।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.