शामली, अक्टूबर 1 -- थानाभवन। मिशन शक्ति फेस 5.2 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों व घरो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल नीतू शर्मा व कॉन्स्टबल प्रियंका ने थानाभवन के बाजार चौंक व नई घासमंडी व विद्यालयों के आस पास महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी तथा बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...