अयोध्या, अप्रैल 13 -- जाना बाजार। महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के तहत हैदरगंज पुलिस टीम बनाकर स्कूलों, चौराहो, बाजारों में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं छात्रों को सुरक्षा के गुर बताते हुए प्रशिक्षित कर रही है। हैदरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों करमइता देवी पब्लिक स्कूल सीहीपुर, सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज हैदरगंज,जाना बाजार, हैदरगंज सहित कई स्थानों पर व विद्यालयों में दरोगा आरुषि पटेल, राजकुमार साहू, प्रमोद कुमार कांस्टेबल गौरव ऊतप्रेति, रिंकी यादव, विनय सिंह ने पहुंच कर बालिकाओं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 ,108, 1098, 1980 आदि सहित महिला अधिकार गुड टच बैड टच सहित सुरक्षा अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया और उन्हे आत्मरक्षा के गुर भी...