औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत मिशन शक्ति 5.0 के तहत 30 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को तिलक इंटर कॉलेज, औरैया में महिला कल्याण विभाग द्वारा 'पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के उपाय सिखाना रहा। साथ ही महिला एवं बालिकाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ज्योति पाठक, सपना देवी डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर, पूजा पाठक सुपरवाइजर, प्रियंका कुमारी पैरामेडिकल नर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.