शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन से शहीद उद्यान तक पैदल गश्त निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत और सीओ तिलहर ज्योति यादव मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने मार्ग में महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, अधिकार और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 108 और 1098 के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने पम्पलेट वितरित कर सरकारी योजनाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...