मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
गाजीपुर, जून 3 -- दिलदारनगर, हिनदुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिलदारनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन क्षेत्र तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने आमजन से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न या महिला संबंधी किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.