श्रावस्ती, जून 14 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों एवं शक्ति मोबाइल टीम की ओर से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के आधा दर्जन स्थानों पर सम्मेलन आयोजित करके 450 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, संवैधानिक अधिकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार कर उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, लैंगि...