मिशन शक्ति के तहत नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया
शामली, मार्च 28 -- शामली। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना में शनिवार को नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सलीम अहमद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रसन्न चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान पांच नवजात कन्याओं से केक कटवाकर जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हें बेबी किट, फल, कंबल व अन्य उपहार देकर स्वागत किया गया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने नवजात बालिकाओं के परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने नवजात बालिकाओं के नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.