रामपुर, अप्रैल 25 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की वरीयता सूची में तीसरा स्थान हासिल करने वाली श्री गुरु नानक इंटर कालेज की मेधावी छात्रा दीक्षा गंगवार को मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए पालिकाध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार को पालिका की टीम पूरे मान-सम्मान के साथ दीक्षा गंगवार के आवास पर पहुंची और उन्हें कार्यालय लाया गया। यहां पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल और अधिशासी अधिकारी डा. नितिन कुमार गंगवार ने छात्रा व उनके परिजनों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद चेयरमैन ने अपनी कुर्सी सौंपते हुए दीक्षा को एक दिन के लिए कार्यालय की कमान सौंप दी। वहीं, चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते ही दीक्षा गंगवार पूरी तरह प्रशासनिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना। इतन...