उन्नाव, मार्च 27 -- सफीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली परिसर में जागरूकता अभियान चला। यहां बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं भी सुनी, उन्हें महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। सीओ सोनम सिंह द्वारा हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 1930, 1098 और 181 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...