संभल, अप्रैल 11 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव भटपुरा, शाहपुर और सिरौली में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपनिरीक्षक गुलाम मोहम्मद और महिला हेड कांस्टेबल भागेश की टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत मदद ले सकती हैं। इनमें महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, म...