बलरामपुर, मार्च 24 -- ललिया संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पण्डितपुरवा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने किया, जिसमें पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उपनिरीक्षक रंजना राजवंशी, उपनिरीक्षक रामसरन, महिला सिपाही आरती मिश्रा व एंटी रोमियो टीम ने छात्र-छात्राओं को "गुड टच व बैड टच" के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी तुरंत अभिभावकों व शिक्षकों को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों जैसे ओटीपी शेयरिंग, फर्जी कॉल, लकी ड्रॉ, वीडियो कॉल फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी समझाए गए। पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्...