हरदोई, अप्रैल 10 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला उपनिरीक्षक अंजना सचान के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिया में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही गुड टच-बैड टच, बाल विवाह निषेध कानून और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...