गंगापार, अप्रैल 7 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 05 के द्वितीय चरण के तहत लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा में सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य महेन्द्र जायसवाल ने की। डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बीए व बीएसी वर्ग की छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। डॉ. रंजना गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को पढ़ाई के साथ अपने आत्मबल व आत्म सम्मान को बनाए रखना है। अंज्जलि कुमारी, डॉ. संजय शुक्ल, डॉ, एके पांडेय, कमलेश भारतीया, डॉ. पीसी मिश्र डॉ. मनोज तिवारी सहित कई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...