जौनपुर, अक्टूबर 7 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान व मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत होरिलराव इंटर कॉलेज कुंवरपुर में पुलिस टीम ने बुधवार को छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व मिशन शक्ति के तहत जागरुक किया। टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नं. 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही रोस्टर के अनुसार व्हाट्सअप पर होने वाली धोखाधड़ी एवं उससे बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी पासवर्ड, यूपीआई पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध सोशल मीडिया एकाउन्ट से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने के लिए जा...