चंदौली, दिसम्बर 13 -- नौगढ़। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत नौगढ थाना पुलिस ने शुक्रवार को त्यागी इंटर कॉलेज विशेषरपुर और सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी भी दिया गया। उप निरीक्षक भृगुनाथ यादव ने छात्राओं और महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल संरक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर संपर्क किया जा सकता है। महिला आरक्षी ममता यादव ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.