कानपुर, जनवरी 7 -- मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बुधवार को अकबरपुर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी आलोक सिंह ने अकबरपुर सहित जिले के पांच मिशन शक्ति केन्द्रों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहाकि इन केन्द्रों को दक्षता और संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाये। यहां बैठने वाली महिला कार्मिकों से संवाद कर उनकी दक्षता और कार्यप्रणाली का आकलन भी किया। एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में अकबरपुर कोतवाली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। लंबे अरसे बाद अकबरपुर कोतवाली का हुलिया बदला नजर आया। एडीजी आलोक सिंह के साथ डीआईजी हरीश चन्दर, डीएम आलोक सिंह भी कार्यक्रम में रहे। यहां पर मिशन शक्ति केन्द्र के साथ ही महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिये शिशु केन्द्र का भी शुभारंभ किया। एडीजी ने अपने संबोधन में कहाकि महिला अपराध को लेकर मुख्यमंत्री की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.