सोनभद्र, मई 6 -- सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आरपी सिंह ने चोपन में मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति रजिस्टर एवं महिला बीट रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महिला बीट कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मिशन शक्ति केन्द्र निरीक्षण के दौरान महिला आरक्षी प्राची शुक्ला को महिला बीट के सम्बन्ध में उत्कृष्ट जानकारी होने पर पुरस्कृत किया। साथ ही महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने, महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- आईजी विन्ध्याचल ने महिलाओं की सुरक्षा पर दिया बल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...