अमरोहा, मार्च 13 -- जोया। डिडौली कोतवाली परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गुस्साए पिता-पुत्र ने युवक पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मिशन शक्ति केंद्र का एक शीशा टूट गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र का चालान किया है। क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी शाहनवाज के मुताबिक वह अपनी साली के मामले में काउंसलिंग के लिए गुरुवार को डिडौली कोतवाली पहुंचे थे। उनके साथ साला वसीम अहमद, साली उजमा और पत्नी खुशनुमा भी थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष से आए गांव नीलीखेड़ी निवासी रियाज और उसके पिता दिलशाद अली भी मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दिलशाद ने अपने बेटे रियाज को हमला करने के लिए उकसाया, जिसके बाद रियाज ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.