उरई, मार्च 22 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी टीकाराम ने अपनी नातिन अनुपम के वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अनुपम के पति सुरेशचंद्र उन्हें घर से निकाल देते हैं और उनकी आवश्यक जरूरतों व बच्चों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता नहीं देते हैं। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने पति को बुलाकर दोनों के बीच समझौता करा दिया। वैेवाहित समस्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने त्वरित संज्ञान लिया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय यती के निर्देशन में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात एसआई मधु देवी व महिला आरक्षी दीपिका सिंह ने पीड़िता से बातचीत कर विस्तृत ली। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, जिनके भरण-पोष...