उरई, अगस्त 20 -- जालौन।संवाददाता कोतवाली जालौन में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ सुलझाया गया। औरेखी निवासी गोविन्द पुत्र रघुवीर ने थाना जालौन पहुंचकर अपनी बहन सौरवी को उसके पति सचिन द्वारा गाली-गलौज व प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी।शिकायत का मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक राम किशोर सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक मधु देवी से कराई। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर अलग-अलग तथा संयुक्त रूप से बातचीत की गई। वार्ता के दौरान सौरवी के पति सचिन ने अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक जीवन शांतिपूर्वक बिताने और उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में पत्नी के साथ किसी प्रकार का विवाद न करने की बात कही।...