मिशन शक्ति अभियान में 11.72 लाख ने किया प्रतिभाग
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- यूपी के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर मिशन शक्ति अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन 11.72 लाख प्रतिभागियों को सुरक्षा व स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया गया। जिसमें 8.16 लाख छात्र, 2.90 लाख अभिभावक व 65443 शिक्षक शामिल हुए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई। नाट्य रूपांतरण और जागरूकता रैलियों में पोस्टर और बैनर के माध्यम से बालिका सुरक्षा एवं अधिकारों का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आदि शक्ति की आराधना संग नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.