मेरठ, मार्च 30 -- नारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को थाना फलावदा की महिला पुलिस टीम ने नगर के भगत सिंह चौक के समीप पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया गया। प्रभारी आशा शर्मा एवं महिला कांस्टेबल ने कहा कि आज की बालिका को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे हर परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनना होगा। साइबर अपराधों से बचाव और छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 एवं 1930 पर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.