मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया सशक्त
संभल, मई 29 -- महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत गुरुवार को जिलेभर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। चौपालों में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं और छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.