हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न थानाक्षेत्रों में बैठकें और चौपालें लगीं। कोतवाली शहर, पचदेवरा, सुरसा, अरवल, बेनीगंज और बिलग्राम क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाएं बताईं। साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच' के बारे में समझाया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...