सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना दोस्तपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक सियाराम, महिला हेड कांस्टेबल रामअशीष कुशवाह व महिला कांस्टेबल रिंकू गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को साइबर ठगी से बचाव, महिला सुरक्षा, सम्मान व सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस टीम ने 112, विमेन पावर हेल्पलाइन), साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक सहायता व सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...