अमरोहा, मार्च 9 -- अमरोहा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा और लगन के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कविता पाठ एवं गीत गायन की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करना रहा। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित क...