मुरादाबाद, मार्च 25 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने बुधवार को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। बुधवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाकर कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुरी खालसा में महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के साथ ही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दीं और सुरक्षा,आत्मनिर्भरता कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया, साथ ही पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान से जुड़े पंफलेट आदि वितरित किए। इस दौरान पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक अर्चना तोमर, महिला हेड कांस्टेबल पूनम कम्बोज और गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.