उरई, मई 18 -- उरई, संवाददाता । डकोर थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने एक बिछड़े हुए दंपति को फिर से मिला दिया है। पारिवारिक विवाद के बाद अलग हुए पति-पत्नी अब आपसी सहमति से एक साथ रहने को तैयार हो गए हैं। यह पहल पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देश पर ''मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0'' के तहत की गई। बीती 11 जनवरी को एक परिवार से पति और परिजनों के खिलाफ पारिवारिक विवाद से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत पर दोनों पक्षों को नोटिस और मोबाइल के जरिए सूचित कर डकोर थाना मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया। केंद्र पर पारिवारिक मूल्यों और महत्व को समझाते हुए अथक प्रयास से दोनों पक्षों को समझाया गया। लंबी बातचीत के बाद, दोनों ने आपसी सहमति और बिना किसी दबाव के अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया। वे नए सिरे से पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सम्मान करत...