गाजीपुर, अगस्त 29 -- गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शनिवार को गाजीपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिसकर्मियों ने लोगों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वाले तथा सार्वजनिक स्थानों पर शोहदागिरी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तह...