मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा की दी जानकारी
हाथरस, अप्रैल 30 -- सादाबाद। बुधवार अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज, सादाबाद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय चौहान ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला कांस्टेबल काजल और निशा सोलंकी ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 108, 101 और 1033 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव और किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.